फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैहसील प्रशासन पुंछ ने मैगा प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित किया 1645 प्रमाण पत्र प्रदान किए

विज्ञापन
पुंछ के गांव शींदरा में तहसील प्रशासन हवेली की तरफ से मेगा प्रमाणपत्र शिविर में प्रमाणपत्र बनात? - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सरकार की तरफ से लोगों की परेशानियां को दूर करने के लिए लोगों को उनके घरों के करीब सरकारी सुविधाएं प्रदान करने के आदेश पर उपायुक्त राहुल यादव के निर्देश पर हवेली तहसील प्रशासन की तरफ से गांव शींदरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मेगा प्रमाणपत्र शिविर लगाया गया। इसमें तहसीलदार अंजम खटक और नायब तहसीलदार चंडक की अगुवाई में तहसील कार्यालय कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के लोगों को मौके पर ही डोमिसाइल प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र सहित लोगों की जरूरत के अनुसार अन्य प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते जारी कई प्रकार की पाबंदियों के चलते हम लोग यहां से पुंछ तहसील कार्यालय पर जाकर प्रमाणपत्र बनवाने में असमर्थ थे। ऐसे में प्रशासन की तरफ से गांव में इस प्रकार का शिविर लगाकर हमें मौके पर ही प्रमाणपत्र प्रदान कर बड़ा काम किया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल का कहना है कि दो दिन से हमने इस प्रकार के शिविर आयोजित कर करीब 1645 प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं। इनमें डोमिसाइल, आय, जाति और अन्य प्रमाणपत्र शामिल हैं। इससे पहले रविवार को हमने गांव सेढ़ी ख्वाजा में ऐसा शिविर लगाया था। हमने इस बात का निर्णय लिया है कि हम हवेली तहसील के हर गांव जहां पर हायर सेकेंडरी स्कूल है वहां इस प्रकार के शिविर आयोजित कर लोगों को मौके पर ही उनकी मांग के अनुसार प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें