पुंछ। जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बुधवार को लोकसभा आम चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को सीमावर्ती जिले में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पुंछ का दौरा किया। उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मतदान दलों को भेजने, संग्रह केंद्रों की स्थापना, वाहनों के प्रावधान और मतदान के निर्बाध संचालन के लिए अन्य रसद की व्यवस्था की समीक्षा की। सभी तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बीच, मंडलायुक्त ने जमीनी स्तर की तैयारियों का आकलन करने के लिए स्ट्रांग रूम, चुनाव सेल और एक नमूना मतदान केंद्र का मौके पर निरीक्षण किया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। संवाद