फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आए कामगारों को राशन प्रदान किया

विज्ञापन
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट बसे गांव सलोत्री में बहरी राज्यों से आए कामगारों को जिला प्रशासन के अधिकारी राशन प्रदान करते - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।सोमवार को कोराना वायरस को हाराने के लिए देश भर में जारी जंग और संक्रामण को फैलने से रोकने के लिए जारी लाक डाउन में जिले में फंसे बाहरी राज्यों के देखभाल के कि जिम्मेवारी निभाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे सलोत्री गांव में रहने वाले करीब दस परिवारों को मुफत राशन और खाने पीने तक अन्य जरूरी सामान उपल्बध कराया गया।ताकि इन दिनों बिना काम काज के इन लोगों को भूखे न सोना पड़े और न ही किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को नायब तैहसीलदार मोहम्मद अफजल अपने साथ अन्य अधिकारियों को लेकर गांव सलोत्री पहुंचे और वहां पर रह रहे बाहरी राज्यों के कामगारों को एकत्र कर उन्हें राशन एंव खाने पीने का सामान प्रदान किया।इस अवसर राशन पाने वाले इन लोगों ने इस बात का अरोप लगाया कि आज पहली बारी उन्हें सरकारी तोर पर राशन प्रदान किया गया है।जबकि एक महीने से भी अधिक समय से हम लोग गांव के लोगों के रहमोकर्म पर ही जीवन यापन कर रहे थे।वहीं नियंत्रण रेखा से सटे गांव में रहने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को राशन उपल्बध कराने पहुंचे नायब तैहसीलदार मोहम्मद अफजल का कहना हैकि हमारे पास आज ही इस बात की सूचना पहुंची थी कि गांव सलोत्री में बाहरी राज्यों से आए कामगारों के कुछ परिवार रह रहे हैं।तो उसके उपरान्त जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर हम इन लोगों को राशन और खाने पीने का अन्य सामान देने पहुंचे हैं और काफी तालाश के बाद इन लोगों को एकत्र कर इन्हें सामान उपल्बध कराया है।वैसे तो प्रशासन की तरफ से पिछले कई हफतों से जिले भर में रह रहे बाहारी राज्यों के करीब 15सो लोगों को राशन और खाने पीने का सामान उपल्घ कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें