फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शिवालयों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 15 Jul 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा/विजयपुर/परगवाल/पुरमंडल। सावन महीने के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय और जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई देती रही। प्रमुख शिवालयों में ज्यादा भीड़ थी।
शिवलिंग को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। सांबा के महेश्वर मंदिर, चीची देवी मंदिर, शिवदवाला मंदिर, ठलोरा शिव मंदिर, विजयपुर के काली माता मंदिर, पुरमंडल के प्राचीन शिव मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। शिवद्वाला मंदिर के महंत दत्त गिरी ने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए। अब एक महीने तक शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। परगवाल के शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। सजवाल, गवाढ, गुढा मन्हांसा, हमीरपुर कोना, भलवाल भरत, भलवाल मोलू के मंदिरों में सत्संग किया गया।
विज्ञापन




घगवाल के नृसिंह मंदिर में भजन संध्या का आयोजन
सांबा। घगवाल के नृसिंह देव मंदिर में अमरनाथ यात्रा के आध्यात्मिक उत्साह को समर्पित भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन जिला सूचना केंद्र की ओर से किया गया। उपायुक्त राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

भजन संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य यात्रा मौसम के आध्यात्मिक माहौल को बढ़ाना है। डीसी ने सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सूचना विभाग के प्रयासों की सराहना की। शाम को शांति, समृद्धि और अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें