फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट का अप्पर गूंथल गांव सात दशक बाद सड़क मार्ग से जुड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील का दूरदराज का गांव अप्पर गूंथल एवं उसके बीच में पड़ने वाले तीन अन्य गांव सात दशक के बाद सड़क संपर्क मार्ग से जुड़ पाएंगे। शुक्रवार को डीडीसी सदस्य सुरनकोट बी एडवोकेट सोहेल मलिक ने संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने डीडीसी सदस्य के साथ ही उप राज्यपाल प्रशासन और केन्द्र सरकार का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को सुरनकोट तहसील के गांव नंडयाली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद शौकत ने की, जबकि डीडीसी सदस्य सोहेल मलिक मुख्यातिथि रहे। उन्होंने फीता काट कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाया।
सोहेल मलिक पामरोट नंदयाली गांव से बाबा मिर्जा अप्पर गुंथल तक सम्पर्क सड़क का निर्माण नाबार्ड के तहत होगा। इसकी लंबाई 3 किलोमीटर है और लागत करीब 3 करोड़ रुपए आएगी। इस सड़क से तीन गांवों के ग्रामीणों को आजादी के सात दशक के बाद सड़क सुविधा मिलेगी। मलिक ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग कई किलोमीटर पैदल चल कर बाजारों से सामान कंधों पर उठा कर घरों तक लाते हैं और बीमारों को कंधों पर उठा कर अस्पताल पहुंचाते हैं। अब सड़क बनने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें