फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के मो. रजाक ने पीओजेके भागी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा के पास बसे गांव खड़ी में रहने वाले मोहम्मद रज़ाक और उसकी पत्नी सायरा खातून ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान सरकार से 40 दिन पहले पीओजेके भागी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहम्मद रजाक का कहना है कि बेटी शबनम के नियंत्रण रेखा के पार चले जाने से परिवार काफी परेशान है। शबनम अपने साथ डेढ़ वर्ष की बच्ची को भी ले गई है, जबकि उसकी 4 साल की बच्ची घर में ही है। वह पिछले 40 दिनों से अपनी मां को पुकार रही है। शबनम के पिता का कहना है कि दो दिन पहले ही उसका हमें फोन आया था कि वह घर लौटना चाहती है। उसके कागजात भेजे जाएं ताकि वह वापस वतन आ सके। उनका कहना है कि भारत सरकार और पुंछ प्रशासन की तरफ से जरूरी कागजात भी उस पार भेजे गए, लेकिन कागजात बेटी को नहीं मिले हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई कि उनकी बेटी को लौटा दिया जाए।
बता दें, 3 फरवरी 2024 को पुंछ के गांव सलोत्री में ब्याही गई शबनम बी अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची को साथ लेकर ससुराल से अपने मायके जाने के बहाने आई थी। वह मायके न जा कर एक आटो में बैठ कर नियंत्रण रेखा पर स्थित करमाडा क्षेत्र चली गई और वहां से रंगड़ नाला पार कर नियंत्रण रेखा के उस पार पीओजेके चली गई। पता चला है कि वह पीओजेके के बांडी अब्बासपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें