फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे गांव में ट्रैकट्रर दुरघटनाग्रस्त एक की मोत एक घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिगस्त ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे गांव कोसलियां में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को ट्रैक्टर से नीचे से बाहर निकाला। इस बीच एक व्यक्ति में मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल एवं मृतक के शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल का उपचार जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद रफी (45) निवासी गांव खड़ी और घायल मोहम्मद निवासी दिगवार के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोहम्मद रफी के परिजनों को को घटना की जानकारी मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। घायल का उपचार कर रही डाक्टर जोहरा बेगम ने बताया कि उसके कई जगहों पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें