फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने बाहरी राज्यों के लिए लगाए गए लंगर का नीरिक्षण किया

विज्ञापन
पुंछ के गीता भवन में सनातनी युवाओं के बाहरी राज्यों से आए लोगों के लिए जारी लंगर में पहुंचे जिला विकास आयुक्त - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।रविवार को जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने नगर स्थित गीता भवन में पिछले 25दिनों से सनातनी युवाओं की तरफ से बाहरी राज्यों के लोगों के लिए चलाए जा रहे लंगर स्थल पर पहुंच कर लंगर का नीरिक्षण करने के साथ ही अपने हाथों से लोगों को लंगर परोसते हुए आयोजकों का धन्यवाद अदा किया।आज दोपहर को जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव नगर स्थित गीता भवन पहुंचे जहां पर जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन,रोहित घई,अमित गुप्ता,निशू गुप्ता और नीरज रैना ने उनका स्वागत किया।जिसके उपरान्त राहुल यादव ने अपने हाथों से वहां मोजूद बाहरी राज्यों के कामगारों को लंगर में बने पूरी,चने और हलवा परोसा।इस अवसर पर उन्होने लंगर आयोजित करने वालों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि करोना वायरस को रोकने एंव हराने के लिए जिले में जारी लाकडाउन में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग जो यहां काम धंधा करने आए थे फंस कर रह गए हंै।उनके लिए जहां प्रशासन की तरफ कई प्रकार की सुविधाएं देने के कदम उठाए जा रहे हैं।वहीं जिले भर में कई स्ंवयसेवी, सामाजिक एंव धार्मिक संगठन भी उन लोगों के लिए खाने पीने सहित कई प्रकार की व्योवस्थाएं कर रहे हैं जिनमें यह गीता भवन में युवाओं द्वारा जारी लंगर भी है।जिला विकास आयुक्त ने लंगर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सब मिल कर कोराना को हराने में सफल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें