फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने अलम फैहरा कर किया मोहरम के मातमी महीने का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शिया समुदाय की तरफ से इमाम बारगाह में अलम फहरा कर मोहर्रम माहा का आगाज किया। इस अवसर पर इमाम बारगाह में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। जैसे ही अलम आकाश की ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा था तो मौजूद लोग करबला के शहीदों को याद कर या हुसैन-या हुसैन करते हुए मातम करने लगेे। नगर के वार्ड नंबर चार स्थित इमाम बारगाह में अंजुमन ए जाफरिया की तरफ से मोहर्रम के पहले दिन की रस्म अदा की गई। इसमें अंजुमन ए जाफरिया के प्रधान मकबूल हुसैन कुली, शफीक हुसैन बाबा, किफायत हुसैन सोफी और उत्तर प्रदेश से विशेष तौर पर बुलाए गए मौलाना सैयद इनामदार की अगुवाई में शिया समुदाय के लोग एकत्र हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें