फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्रीराम विवाह के उपल्क्ष में रघुनाथ मंदिर खखानाबन में यज्ञ एंव भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
पुंछ के रघुनाथ मंदिर में श्रीराम विवाह के उपल्क्ष में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रदा? - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के वार्ड-14 मोहल्ला खखानाबन स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में रविवार को श्रीराम और सीता के विवाह के उपलक्ष्य में यज्ञ एवं भंडारा लगाया गया। इसमें नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी समुदायों के लोगों ने भाग लेते हुए मंदिर में प्रभु श्रीराम सीता माता और लक्ष्मण जी के दर्शन पूजन करने के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गत वर्षों की ही तरह आज भगवान श्रीराम के विवाह उत्सव के उपलक्ष्य में प्राचीन रघुनाथ मंदिर में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर में चल रहे श्रीरामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत मंदिर के महंत प्रियदास और कालीका माता मंदिर के महंत वृंदावन की अगुवाई में सर्वकल्याण के लिए यज्ञ शुरू किया गया। इसमें वैदिक मंत्रों के बीच अग्निदेव को आहुतियां भेंट की गई। दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत मंदिर में भंडारा शुरू किया गया। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के दर्शन करने के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। महंत प्रियदास ने श्रद्धालुओं को श्रीराम विवाह की बधाईयां देते हुए सनातन परंपराओं का निर्वाह करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें