फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने अलम फैहरा कर किया मोहम्म उल हराम का शुभारम्भ,पहली हुसैनी मजलिस का भी किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देश एवं दुनियां भर की तरह दूज का चांद नजर आने के साथ ही शिया समुदाय की तरफ से जिले में भी करबला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम शुरू हो गया। इस अवसर पर इमाम बारगाह में अलम फहराया गया।
विज्ञापन

समुदाय के लोगों बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने इमाम हुसैन और उनके साथ करबला के शहीदों का मातम मनाया। इस अवसर पर मोहर्रम की पहली मातमी मजलिस का भी आयोजन किया गया। रात्रि को नगर स्थित इमाम बारगाह में अंजूमन ए जाफरिया की तरफ से अलम फहराने और पहली हुुसैनी मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम इमाम बारगाह में काले रंग का अलम फहराया गया। इसके उपरांत करबला के शहीदों का मातम मनाया गया और उसके बाद पहली हुसैनी मजलिस शुरू की गई। इसमें उत्तर प्रदेश से आए मौलाना एवं स्थानीय उलेमाओं ने इमाम हुसैन और करबला के विषय पर विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें