मेंढर। उपजिले में भी भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। इसके चलते बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी आयु और सलामती की प्रार्थना की। भाइयों ने इसके बदले में बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाजारों में मिठाई, उपहारों और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर काफी भीड़ रही और भाई बहनों ने एक दूसरे के लिए उपहार खरीदे। संवाद