फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम विजय मशाल पुंछ में नियंत्रण रेखा तक चक्कार लगाने के साथ ही वापसी के सफर पर लोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में भारत की विजय की 50वीं वर्षगांठ के सिलसिले में निकाली गई स्वर्णिम विजय मशाल पुंछ पहुंची। जहां नगर के बाहर सेना के जवानों और जिला प्रशासन एवं अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद मशाल को नियंत्रण रेखा पर स्थित गुलपुर सेक्टर तक ले जाया गया।
विज्ञापन

गुलपुर सेक्टर का चक्कर लगाने के बाद स्वर्णिम विजय मशाल को नगर के बाहर स्थित शहीदों के स्मारक नमन स्थल पर लाया गया। जहां पर एक बार फिर मशाल का स्वागत करते हुए उसे शहीद स्मारक के पास कुछ समय के लिए रखा गया। जहां पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश को विजय दिलाने के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी गई। सैन्य अधिकारियों की तरफ से नमन स्थल पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इसके बाद स्वर्णिम विजय मशाल वापसी के सफर पर राजोरी की तरफ लौट गई। कोरोना महामारी के चलते इस स्वर्णिम विजय मशाल के पुंछ पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में किसी भी आम नागरिक अथवा मीडियाकर्मी को आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें