फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते जिले में कहीं भी ईदगाह में नहीं अता की गई जुम्मा तुल विदा का निमाज,मसजिदों में ही जुटे निमाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। माहे रमजान के अंतिम शुक्रवार जुमा तुल विदा को मुस्लिम समुदाय की तरफ से बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कोरोना के संकट को देखते हुए जिले नगर एवं कस्बों में बाहरी क्षेत्रों से बहुत ही कम संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से वो ही लोग नमाज अता करने पहुंचे जिन्होंने नगर के बाहर कोरोना का टेस्ट कराया और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज जामा मसजिद और नाखांवाले चौराहा स्थित ईदगाह मस्जिद अदा की गई। नमाजियों ने सामाजिक दूरी सहित कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाते हुए भाग लिया। नमाज के बाद कोरोना से पूरी दुनियां, हिंदुस्तान विशेष कर जम्मू-कश्मीर और पुंछ को निजात दिलाने की दुआएं मांगी गई। ईदगाह मस्जिद के इमाम मौलाना अनवर हुसैन ने कहा कि जहां कोरोना महामारी से पहले अलविदा के दिन पुंछ की मरकजी ईदगाह में पचास हजार से अधिक लोग नमाज अदा किया करते थे। वहीं इस बार ईदगाह को ताला लगा रखा है। मस्जिदों में भी बहुत कम संख्या में लोगों को जमा होने दिया गया है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हमने नमाज के बाद कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए पाक परवरदिगार से दुआ मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें