फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27जनवरी को मनाया जाएगा महान सिख योद्घ एंव शूरवीर बाबा दीप सिंह का जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सिख समुदाय के शूरवीर और अपने कटे सिर को हथेली पर रख कर सैकड़ों दुश्मनों का संहार करने वाले बाबा दीप सिंह का जन्मदिवस इस बार पुंछ में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 25 जनवरी को सुबह दस बजे नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा जाएगा, जिसका 27 जनवरी को भोग डाला जाएगा। भोग के बाद कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर के आयोजन के साथ ही बाबा जी के जीवन और सिख समुदाय के लिए उनके बलिदान पर प्रवचनों का अभी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में बाबा दीप सिंह जन्मदिवस समारोह आयोजक समिति के प्रमुख सोनू सराफ ने दी। उन्होंने बताया कि जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सहयोग से बाबा दीप सिंह जन्मदिवस समारोह समिति की तरफ से इस बार बाबा जी का जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसके चलते इस बार सुबह दस बजे गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ रखा जाएगा। इसका भोग 27 जनवरी को डाला जाएगा। इसके बाद एक तरफ गुरुद्वारा सिंह सभा में कीर्तन दरबार, प्रवचन आदि का आयोजन होगा, वहीं दूसरी तरफ एक लंगर भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हमारी जिले भर विशेष कर पुंछ नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अनुरोध है कि वह बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव के में आयोजित सभी कार्यक्रमों और लंगर में भाग लें। बाबा जी दशमेश पादशाह श्री गुुरु गोबिंद सिंह जी के करीबी शूरवीरों में से एक थे। उनके जीवन से आज युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें