पुंछ में शहीदों को सलामी देते सैन्य अधिकारी।
पुंछ। बिंबर गली में तैनात सेना की बिंबरगली ब्रिगेड ने वर्ष 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शहीद जवान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को दोपहर में ब्रिगेड की तरफ से मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इसमें ब्रिगेड के अधिकारियों और जवानों ने भाग लेते हुए 1965 के युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों एवं अधिकारियों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए।