फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मां गांधी को 151वें जन्म दिवस पर याद करते हुए स्वच्छता ही सेवा है अभियान चालाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके संदेश को आगे बढ़ाते हुए जिले में कई स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा है अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में मुख्य आयोजन पुंछ नगर स्थित ऐतिहासिक किले के पास आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल की अगुवाई में बड़ी संख्या में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जहां सर्वप्रथम सभी ने अपने मोहल्ले, अपने शहर, अपने जिले और अपने देश को स्वच्छ बनाने की शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाते हुए सभी ने पुंछ किले से बस अड्डे तक झाडू लगा कर सफाई करने एवं कचरा उठाने के काम को अंजाम दिया। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि देश भी पूरी तरह स्वच्छ बने। उसी सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से गत वर्षों से गांधी जी के जन्मदिवस को स्वच्छता ही सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपायुक्त ने जिले के लोगों का आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए योगदान दें। यहां-वहां गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें