पुंछ। क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ से नगर के मुख्य बाजार में भगत सिंह की याद में एक कार्यक्रम किया गया। इसमें विहिप के प्रांत मंत्री निशू गुप्ता और बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ सूदन की अध्यक्षता में भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
युवाओं का आह्वान किया कि गया कि वह भी भगत सिंह के मार्ग का अनुसरण करेे। कार्यकर्ताओं ने बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों में मास्क वितरित करते हुए उन्हें मास्क पहनाए और साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के लिए उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर अमित गुप्ता, सतीश शर्मा, आंशू, दानिश, निशांत, अमन, विशाल, सूजल, विनय मोहन, सागर आदि भी उपस्थित रहेे।