फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला मुख्यालय पुंछ में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में जहां नगर की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज का आयोजन किया गया, वहीं सबसे बड़ी नमाज का आयोजन मारकजी ईदगाह में किया गया। यहां इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबाई की अगुवाई में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की और अमन शांति और देश की सलामती की दुआ मांगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल, एसएसपी शफकत हुसैन और एएसपी मोहन शर्मा की अगुवाई में ईदगाह के बाहर मौजूद रहे। उन्होंने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के बाद दिन भर बाजारों में लोगों की भीड़ जुटी रही। वे मिठाइयों सहित अन्य खाने पीने की वस्तुओं की खरीदारी करने में जुटे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें