पुंछ। जिले के उप जिला मेंढर में तैनात सीआरपीएफ की 246 वाहिनी ने 1988 में पंजाब में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए मेंढर के गांव सलवाह निवासी शहीद मोहम्मद हनीफ को श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ 246वीं वाहिनी के ऑफिसर कमांडिंग निरीक्षक राकेश कुमार खटीक एवं उनकी कंपनी के जवानों ने शहीद के निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद