शनिवार को जिला प्रशासन ने दो अक्टूबर से शुरू होने वाली मोहर्रम की मजलिसों एवं अन्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया ।
जिसमें शिया समुदाय के धर्मिक संगठनों के साथ अन्य समुदायों के लोगों एवं सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में जहां शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से दो से 13 अक्टूबर तक चलने वाले मोहर्रम को लेकर जिले भर में जहां-जहां समुदाय द्वारा मजलिसों, शोक सभाओं और मातमी जुलूसों का आयोजन किया जाएगा। उन क्षेत्रों में बिजली, पीने का साफ पानी, हालात को देखते हुए सुरक्षा और स्वच्छता की मांग की।
जिस पर जिला विकास आयुक्त ने उपस्थित संबधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं एक अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश जारी किए।
शनिवार दोपहर को जिला विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में मोहर्रम को लेकर एक बैठक का आयोजित हुई।
जिसमें शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफ रिया पुंछ के प्रधान मकबूल हुसैन की अगुवाई में मंडी, मेंढर, सूरनकोट और गुरसाई के अंजुमनों के प्रतिनिधियों, सुन्नी समुदाय के धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उलेमाओं ने भाग लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हारूण मलिक, एएसपी पुंछ मसरूर अहमद मीर और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विकास बिशारत हुसैन ने की।