फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तक होती रही गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की तरफ से मेंढर सब डिवीजन में बुधवार शाम से बालाकोट से मनकोट तक की गई गोलाबारी वीरवार की सुबह आठ बजे तक जारी रही। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण रात भर दहशत के मारे सो नहीं पाए। कई गोले ग्रामीणों के घरों के पास गिरे हैं, हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गांव नाड़ मनकोट के मोहम्मद रजाक, रफीजा बेगम ने बताया कि उनको ऐसा लग रहा था कि गोलाबारी में उनका परिवार इस बार नहीं बचेगा। रफीजा बेगम ने बताया कि देर रात एक गोला उनके घर के पास गिरा। जिसके बाद वे परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी के घर में चली गईं। कुछ समय बाद वहां भी गोले गिरनेे लगे। रात दस बजे तक सभी ग्रामीणों का डर के मारे बुरा हाल रहा। नाड़ मनकोट निवासी जरीफा बेगम, जमालदीन, मोहम्मद शबीर आदि ने बताया कि यहां सड़कें नहीं हैं। घोषणा के बाद अभी तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। ऐसे में वे गोलाबारी की स्थिति में खुदा के रहमोकरम पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें