फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जानलेवा हमले का आरोपी सरपंच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पंचायत चुनाव में मारपीट और जानलेवा हमले करने के आरोपी गांव फजलाबाद के सरपंच अब्दुल मजीद पुत्र मोहम्मद रमजान को सूरनकोट पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। फजलाबाद के सरपंच के खिलाफ सूरनकोट थाने में एफआईआर 286/2018 के अंतर्गत आरपीसी की धारा 307, 326 में मामला दर्ज था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। एसएचओ सूरनकोट ने एसएसपी पुंछ और एएसपी पुंछ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सूरनकोट तहसील के गांव फजलाबाद में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान मारपीट का मामला पेश आया था। इसमें दो लोगाें के सिर भी फटे थे। पुलिस ने कड़े प्रयासों के बाद मतदान करवाया था। पंचायत चुनाव में अब्दुल मजीद सरपंच के पद पर विजयी हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें