फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क में धंसा तोप का गोला बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की तरफ से शुक्रवार देर रात तक जिले में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर की जा रही गोलाबारी के दौरान एक गोला सड़क के बीच धंस गया, लेकिन वह फटा नहीं। इससे शाहपुर जाने वाले वाहनों को आगे जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बसे गांव शाहपुर की मुख्य सड़क में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए एक जिंदा गोले के धंसे होने से शाहपुर की तरफ चलने वाले वाहनों के पहियों को रोक कर रख दिया है। इसके चलते शनिवार को दिन भर शाहपुर की तरफ कोई भी वाहन आवाजाही नहीं कर पाया। इक्का-दुक्का मोटर साइकिलों को छोड़ कर कोई भी वाहन मार्ग पर नहीं चला। जिसके कारण क्षेत्र के बच्चों को कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर स्कूलों में आना जाना पड़ा। आम लोगों को भी गांव से बाहर पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। मुख्य सड़क में जिंदा पाकिस्तानी तोप के गोले के धंसे होने को लेकर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शुक्र है शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से देर शाम को गोलाबारी शुरू की गई। अगर यह गोला दिन के समय गिरता तो काफी जानी नुकसान हो सकता था। लोगों का कहना है कि सड़क में धंसा यह गोला कभी भी फट सकता है जिससे जानी नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका कुछ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें