पुंछ। पुलिस ने मोहल्ला डूंगस से 100 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान फारूक अहमद निवासी काजीमोड़ा पुंछ और सदाकत अली निवासी लसाना सुरनकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस ने मोहल्ला डूंगस में नाका लगाया था। इस दौरान दो लोगों की जांच की तो उनके पास से चरस बरामद हुई। संवाद