पुंछ। मेंढर पुलिस ने 12 वर्ष से एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेंढर न्यायालय से 512 के वारंट पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जले भेज दिया गया। पुलिस द्वारा 12 वर्षों के बाद पकड़े गए अपराधी की पहचान नजाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद सगीर निवासी गांव छजला तहसील मनकोट सब डिवीजन मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। संवाद