फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत से डरे नियंत्रण रेखा के ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में हो जाते हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में गोलीबारी से नियंत्रण रेखा से सटे गांव के ग्रामीण शाम ढलते ही घरों बंद होने को मजबूर हैं। इस कारण कभी देर रात तक गुलजार रहने वाले गांव दिगवार की गलियां एवं चौक अंधेरा होने के साथ ही सुनसान होने लगे हैं।
विज्ञापन

क्योंकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गांव में लोगों के घरों, दुकानों एवं खेतों में अंधाधुंध गोलियों की बौछार की जा रही है। इसके कारण गांव के लोग शाम ढलते ही अपने अन्य कामों के साथ-साथ खाना पका कर घरों के भीतर चले जाते हैं ताकि पाकिस्तानी सेना की गोलियों से अपने आप का बचा सकें। गांव दिगवार के लोगों मोहम्मद अफजल, नूरजहां, नजीर अहमद आदि का कहना है कि पांच अगस्त के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है और अब वह गांव में दूर तक गोलियां बरसाता है। इसके कारण हम लोग शाम को जल्दी ही घरों के अंध बंद हो जाते हैं यहां तक इस गर्मी के मौसम में जिन माल मवेशियों को बाहर बांधा करते थे अब हम उन्हें भी अंदर ही बांध देते हैं ताकि उन्हें भी पाकिस्तानी गोलियों से कोई नुकसान न हो। गांव निवासियों का कहना है कि अभी दो तीन दिन पहले गांव में घर के अंदर सो रहा एक युवक पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें