पुंछ। पुलिस ने 5.28 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस ने आरोपी इमरान काजमी निवासी गांव सथरा तहसील मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी चकतरों के प्रभारी मोहिंदर शर्मा ने रविवार देर रात पुलिस के साथ नाका लगाया था। इस दौरान चंडक की तरफ से आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर उससे 5.28 ग्राम हेरोइन बरामद की। संवाद