पुंछ। पुलिस ने रविवार को सुरनकोट तहसील में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर 17 गोवंशों को मुक्त कराया। दो तस्करों को गिरफ्तार कर दो वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने चंडीमाढ़ा में नाके पर मोहम्मद शबाज निवासी कोटली कलाबन मंजाकोट राजोरी और सह-चालक शबीर अहमद निवासी गलहुती मंजाकोट को गिरफ्तार कर अवैध रूप से ले जाई जा रही पांच गोवंश को छुड़ाया। वाहन जब्त कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने एक और वाहन से 12 गोवंशों को मुक्त कराया। लेकिन, वाहन चालक जुल्फिकार और सह चालक अब्दुल रहमान निवासी थानामंडी भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।