पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में मंगलवार दोपहर को पुंछ जिले को थन्ना मंडी के रास्ते राजोरी जाने वाली सड़क पर देहरा गली में चलती हुई कार पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि कार में सवार चार लोग बाल बाल बच गए, जिन्हें सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से बाहर सुरक्षित निकाला। दोपहर को पुंछ जिले की तरफ से वाया देहरागली राजोरी जा रही एक डिजायर कार जब देहरागली मार्ग से गुजर रही थी तो अचानक देवदार का एक पेड़ कार के ऊपर आ गिरा। संवाद