फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला कामसर के चोराहे में एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान यासर गनेई पुत्र मोहम्मद मजीद निवासी गांव कनूईयां पुंछ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 3.50 बजे जब यासर गनेई अपनी कार में कामसर चौक पहुंचे तो दो तीन अज्ञात युवकों ने उनकी कार को रोक दिया। जैसे ही यासर गनेई ने कार रोकी तो उन हमलावरों ने धारदार हथियारों पर उनके सिर, बाजू और छाती पर वार कर दिए और उसे लहुलूहान कर कार में छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे मूल कारण क्या है। अभी पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें