फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पशुशाला में लगी आग, दो भैंसों 10 बकरियाें और दर्जन भर मुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के गांव दरादुलियां में वीरवार को सुबह तड़के मोहम्मद सदीक पुत्र कलीम दीन की पशुशाला में आग लग गई। इसमें दो भैंसों, 10 भेड़ बकरियाें और दर्जन भर मुर्गों की झुलस जाकर मौत हो गई।
विज्ञापन

दूरदराज और पहाड़ी पर स्थित गांव होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों से पशुशाला की छत को उखाड़ कर आग पर काबू पाया। इस घटना के बारे में पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर के नीचे बनी पशुशाला में न जाने कैसे आग लग गई। जब आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में लिया, तब हमें पता चला। जब तक गांव के लोग एकत्र होकर बचाव करते, तब तक पशुशाला में बंधे मवेशी मर चुके थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें