फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो स्थानों पर मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले दिल्ली में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दो स्थानों पर मिले पाकिस्तानी गुब्बारे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की
विज्ञापन

पुंछ। जिले में पिछले दो दिन से पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलाबारी की घटनाओं के बीच वीरवार को जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दो क्षेत्रों में पाकिस्तानी गुब्बारे भी मिले।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुब्बारों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कीरनी क्षेत्र में एक पाकिस्तानी हवाई जहाज गुब्बारा पड़ा हुआ मिला। लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पाकिस्तानी गुब्बारे को कब्जे में लिया। इस बीच जिले के मेंढर के बालाकोट सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर स्थित बहरोट गांव के खेतों में भी एक लाल रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे के बारे में भी लोगों ने बालाकोट पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उस गुब्बारे को कब्जे में जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि जिले में इस प्रकार के पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद होते रहते हैं लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये गुब्बारे यहां कैसे आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें