फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बिजली का करंट लगने से लाइनमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन में बिजली की लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से विभाग का एक दिहाड़ीदार लाइनमैन घायल हो गया। उसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। घायल लाइनमैन की पहचान 37 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मोहल्ला कम्मांखान वार्ड नंबर चार पुंछ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया, जब राजेश कुमार बिजली बंद करवाने के बाद लाइन की मरमत कर रहा था। अचानक किसी ने पीछे से बिजली की सप्लाई बहाल कर दी। इससे उसे करंट लग गया। गिरने से एक बाजू टूट गई और सिर में चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से इस घटना की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें