पुंछ। पुलिस ने मुगल रोड के रास्ते किए जाने वाले गोवंश तस्करी के प्रयास को एक बार फिर नाकाम कर दिया। एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच गोवंशों को मुक्त कराया गया। साथ ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुगल रोड पर स्थित चंडीमाडा में वाहनों की जांच के लिए एक विशेष नाका लगा रखा था। इस दौरान कश्मीर की तरफ जा रहे टाटा मोबाइल वाहन (जेके12/1972) को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पांच गोवंश पाए गए। जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से कश्मीर की तरफ ले जाया जा रहा था। वाहन चालक की पहचान मोहम्मद कादिर निवासी कोटली कलाबन जिला राजोरी के रूप में हुई है।