फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जवानों का कोरोना योद्धाओं के साथ एकजुटता का प्रदर्शन

विज्ञापन
ヤपुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में आयोजित एकजुटता सम्मेलन में भाग लेते कोरोना योद्धाヤ - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस की तरफ से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना योद्धाओं का एकजुटता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लेते हुए कोराना के खिलाफ चल जंग में एकजुटता का प्रण लिया।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं ने एक दूसरे के योगदान की सराहना करते हुए इस जंग में भारत के जीतने की बात कही। सम्मेलन के बारे में एसएसपी रमेश अंगराल ने कहा कि आज पूरे केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पुलिस की तरफ से कोरोना युद्ध में भाग लेने वाले कोरोना योद्धाओं के बीच एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए इस प्रकार का सम्मेलन आयोजित किया है कि कोरोना के खिलाफ हम सब एक हैं और एक रह कर आगे भी इस महामारी को हराएंगे। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट शमीम उन निसा बट्टी और नगरपालिका के एग्जीक्यूटिव अधिकारी गारूराम का कहना है कि वैसे तो हम सब पुलिस, स्वास्थ्य विभाग मिल कर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। हमें विश्वास है कि भारत इस जंग में जीतेगा। परंतु पुलिस की तरफ से इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किए जाने से हम पुलिस का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें