पुंछ। आरएसएस ने कोरोना योद्धा को शाल भेंट करने के साथ ही उन पर फूल बरसाते हुए उन्हें सम्मानित किया। नगर के सुथरा बावली शिवालय के पास स्थित कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला संघचालक अशोक जोहर, विभाग सेवा प्रमुख क्षेत्रपाल शर्मा, नितिन शर्मा, कमलदीप और विकास शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयंसेवक एकत्र हुए। सम्मानित होने वालों में रमेश बाली, धनुज शर्मा, अनुभव मिसरी, सतविंदर पाल सिंह, मोहम्मद अमीन, शहजाद बट्ट, मंजीत सिंह शामिल रहे। संवाद