अब पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण टेस्ट उपलब्ध, लोगों में खुशी की लहर पुंछ। बुधवार से केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश के दूरदराज एवं भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला मुख्यालय पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है ।जिससे यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।क्योंकि वर्तमान में पूरे विश्व में तेजी फैल रहे कोरोना महामारी से सभी लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं ऐसे में इस दूरदराज के जिले में पिछले कई महीनों से कोरोनावायरस मरीजों के जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां से कई लोगों को तो राजोरी अथवा जम्मू भेजा जा रहा था ।ऐसे में बड़ी संख्या कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में कोरोणा के संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में स्थापित इस कोरोणा जांच लैब में हर दिन करीब 30 लोगों की रक्त की जांच कर उनमें कोरोना संक्रमण है अथवा नहीं इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा । जिससे आने वाले दिनों में इस प्रकार के संभावित मरीजों की जांच में और आसानी हो सकेगी और कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। इस बारे में जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर शमीम उन निसा बट्टी का कहना है कि अस्पताल में कोरोणा संक्रमण जांच केतु लैब की स्थापना से हमें काफी आसानी हो जाएगी क्योंकि जहां पहले हमें यहां से मरीजों को बाहर भेजना पड़ता था वही हम मरीजों को यही आस्था के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखकर उनका टेस्ट करने के बाद जल्दी ही इस बात का पता लगा देंगे कि उसे कोरोना का संक्रमण है या नहीं