पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का क्रम जारी रखा। इसके चलते सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 82 नए मामले सामने आए। इस बीच जिले में 52 संक्रमित स्वस्थ भी हुए, जिसके बाद जिले में कोरोना की संख्या बढ़ कर 340 तक पहुंच गई है। आज भी जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण की जांच हेतु टेस्टिंग की प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई। इसके चलते सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों के टेस्ट किए गए। इस बीच आज भी लोगों को में कोरोना की बूस्टर डोज और 15 से 18 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान भी पूरे जोर शोर से जारी रहा।