मेंढर में लॉक डाउन के चलते बंद पड़ा बाजार।
मेंढर। उपजिले में भी शनिवार से साप्ताहिक लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इसके चलते सुबह दस बजे से ही दुकानदारों को ऐलान कर दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया। बाजार आए लोगों को वापस जाने के लिए कहा गया। दिन के करीब ग्यारह बजे तक लगभग पूरा बाजार बंद हो गया और अधिकतर लोग घरों को चले गए। गाड़ियां भी कम ही चलीं और प्रशासन और पुलिस बल के लोग बाजारों का दौरा कर लोगों को घरों में ही रहने और मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने तथा एसओपी का पालन करते रहने का आग्रह किया। संवाद