पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय में वीरवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गण्यमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठन के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने नशामुक्त भारत अभियान पर विचार रखे।
सरसवती संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने लोकगीतों से नश से दूर रहने एवं लोगों को नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अनाथ बच्चों और बीपीएल परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए सरकारी सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। दोपहर में मुख्य उपायुक्त इंद्रजीत ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इसका शुभारंभ उन्होंने गत वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले से किया था। देश को नशा मुक्त बनाने में हम सबको अहम भूमिका अदा करनी है। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद आजम, तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान, बीडीसी चेयरमैन मंडी शमीम अहमद गनेई मौजूद रहे।