फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी डी सी सदस्य ने नियंत्रण रेखा के ब्लाक के 18 से44वर्ष के लोगों के लिए टीकाकर्ण अभियान का उदघाटन किया

विज्ञापन
पुंछ जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के ब्लाक हेतू 18वर्ष से अधिक के लिए टीकाकर्ण का उदघाटन क? - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित ब्लाक नंगाली साहिब सांई बाबा क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसका डीडीसी सदस्य डॉक्टर नाजिया गनी ने उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं के साथ टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर नाजिया गनी ने कहा कि वह टीकाकरण अभियान को सफल बनने के लिए हर गांव में लोगों को जागरूक करेंगी। शुक्रवार सुबह दस बजे भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बांडी चेचियां में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में टीका लगवाने वालों, स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें