पुंछ। नायब तहसीलदार गुलपुर ने कोरोना टीकाकरण की टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में गांव खड़ी धर्मसाल के एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार गुलपुर मो रशीद चौहान ने इसके लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि वह और उनके साथी टीकाकरण के लिए डोर टू डोर जब गांव खड़ी धर्मसाल पहुंचे। यहां एक मुंशी खान और उसकी पत्नी रकिया बी ने टीकाकरण का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता की। दोनों ने गांव वालों को इसके खिलाफ भड़काया। उन्होंने दल पर हमला करने का प्रयास करते हुए देश विरोधी नारे भी लगाए।