पुंछ। नंगाली साहब साई बाबा ब्लाक की पंचायत डींगला की सरपंच रूबीना कौसर ने बुधवार को अपनी पंचायत के लोगों में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण से लोगों की तरफ से परहेज किए जाने और कई प्रकार की अफवाहों से लोगों में टीका लगवाने को लेकर बन रहे डर को दूर करने का भी प्रयास किया।
रूबीना कौसर ने लोगों को आगे आकर टीका लवाने का आह्वान करते हुए उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि देश में किसी भी प्रकार का कोई टीकाकरण अभियान तक चलाया जाता है। जब वह कई प्रशिक्षण दौर में पूरी तरह खरा उतरता है। ऐसे ही कोरोना से बचाव के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान पूरी तरह सुरक्षित है। उससे किसी प्रकार का भी कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान करते हुए कहा कि टीका लगवाने के बाद व्यक्ति कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह बच जाता है। इस दौरान रूबीना कौसर के साथ डीडीसी चुनाव में भाग ले चुकी पंचायत की सबसे शिक्षित युवती शैरिश रफीक भी थीं। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी को अपनाने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने और कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीका लगवाने का आह्वान करते हुए करते हुए कहा कि यह गलत अफवाह है कि कोरोना का टीका लगवाने के दो वर्ष बाद व्यक्ति की मौत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग अपने आपको, अपने परिवार को अपने समाज को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बिना देरी के टीकाकरण करवाएं।