पुंछ। दिल्ली कीसामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोना महामारी में लोगों की सहायता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर, दवाइयां, आदि सामान दिया है। इसके लिए गुरुद्वारा अहाता साहब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव सुरजन सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉक्टर पुनप्रीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि महामारी को देखते हुए उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सामान सौंपा है। संवाद