पुंछ। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण शुरू न करने से पुंछ के लोगों में रोष और निराशा का माहौल है। जिले के युवाओं सुनील कुमार, राजेश शर्मा, शहजाद हुसैन, मोहम्मद इद्रीस, विक्रम सिंह, बलबीर सिंह, सोनियां शर्मा, दलजीत कौर, रुकसाना, आदि का कहना है कि सरकार को जिले में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवाओं के लिए भी टीका शुरू करना चाहिए, क्योंकि उन्हें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है। इस बारे में सीएमओ डा जी एम मलिक ने कहा कि वह भी उच्चाधिकारियों की तरफ से आदेश और वैक्सीन भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। आशा है कि अगले दो-तीन दिनों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। संवाद