फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भारती पुंछ कोरोना संक्रमितों को प्रदान करेगी कोविड 64 दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। आरएसएस से जुड़े सेवा भारती की तरफ से मंगलवार को कोरोना संक्रमितों में कोविड-64 दवाई की लांचिंग की। इसके साथ ही सेवा भारती की तरफ से जिले में भी कोरोना पीड़ितों को यह दवाई प्रदान की जाएगी। नगर के सुथराबावली स्थित सेवा धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बताया गया कि कोविड-64 कोरोना संक्रमण से राहत दिलाने में कारगर आयुर्वेदिक दवा है। संक्रमित को दो गोली सुबह और दो गोली शाम को लेनी होती है। इस मौके पर रविभूषण शर्मा, क्षेत्र पाल शर्मा, सुनील गोरखा, आयूष विभाग के एडीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. मंजूर अहमद, रमेश शर्मा, संजय रैना, विजय गीता और नरेंद्र मोहन सूरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें