फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल के निर्देश पर कोरोना की स्थित जांचने को विशेष दल अस्पताल का दोरा किया,जिला अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों और मरने वालों की संख्या के बढ़ने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर जिले में कोरोना की स्थिति, बचाव के लिए उठाए जाने वाले कदम और कोरोना से लड़ने को लेकर किए जा रहे उपायों की जांच हेतू एक विशेष जांच दल पुंछ पहुंचा। इसमें यातायात आयुक्त सचिव हृदयेश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य विभाग जम्मू डॉक्टर रेनू गुप्ता और डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर शामिल रहे।
विज्ञापन

विशेष दल ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल का दौरा कर वहां कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए वार्ड, टीकाकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित कई चीजों का निरीक्षण किया। दल ने उपायुक्त कार्यालय में जिला अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कोरोना को लेकर नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने पावर प्वाइंट के माध्यम से कोरोना संक्रमण से लड़ने एवं उसे रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तारित जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी जंग में कुछ चीजों की किल्लत के बारे में विशेष दल को जानकारी दी। दल ने जल्दी ही उन चीजों की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें