पुंछ। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इनमें जिले में कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में अभी तक संक्रमितों का आंकड़ा 821 तक पहुंच गया है। जबकि जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 47 हो गई है।
शनिवार को उपायुक्त इंद्रजीत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जिले में 24 घंटे में 82 नए मामले आए हैं। हालांकि यह अच्छा संकेत है कि इन 24 घंटों में जिले में किसी की भी कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है। लोगों की तरफ से प्रशासन का सहयोग करते हुए लॉकडाउन और कोरोना से बचाव का पालन करने के लिए प्रशासन की तरफ से लोगों का आभार प्रकट किया गया है। आगे भी लोगों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है ताकि हम जिले से कोरोना को हरा सकें।