ुंछ में कोरेना को टीका लवाते लोग
- फोटो : POONCH
पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोधी की तरफ से रविवार को कोरोना टीका उत्सव के तौर पर मनाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को टीका लगवाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिले में भी टीकाकरण अभियान जारी रखा गया। इस दौरान पूरे जिले में 589 लोगों का टीकाकरण हुआ।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रविवार का दिन होने के कारण कम संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे हैं। जब इन अधिकारियों से टीका उत्सव के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि हमें तो इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आज का दिन टीका उत्सव के तौर पर मनाया जाना था। इस सबसे इस बात का पता चलता है कि जिले में आज के दिन को लेकर किसी प्रकार का विशेष प्रयास नहीं किया गया है।
उधर जिले में अभी तक कुल 43659 लोगों ने ही कोरोना से बचाव हेतु कोविडशील्ड के टीके लगवाए हैं। आज टीका लगवाने पहुंचे कौशल कुमार, राजेश गुप्ता, जोगराज आदि का कहना था कि हम रविवार का दिन होने के कारण टीका लगवाने आए हैं। क्योंकि आज छुट्टी का दिन होने के कारण हमारे पास समय था।